फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   135 out of 206 complaints resolved; settle pending cases: Commissione

206 शिकायतों में 135 का निस्तारण, लंबित मामले निपटाएं : आयुक्त

Thu, 16 Jul 2026 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
135 out of 206 complaints resolved; settle pending cases: Commissione
विकास भवन डीपीआरसी में दिव्यांगजनों की समस्या सुनते राज्य आयुक्त। स्रोत सूचना विभाग
ज्ञानपुर। विकास भवन के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी) में बृहस्पतिवार को राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन प्रोफेसर हिमांशु शेखर झा की अध्यक्षता में दिव्यांगजन मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 206 शिकायतें आईं, इसमें से 135 का निस्तारण मौके पर किया। शेष मामलों का निस्तारण के लिए विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया। आयुक्त ने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रभावी क्रियान्वयन, दिव्यांगजनों के अधिकारों की सुरक्षा तथा उन्हें सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिव्यांगजन मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। दिव्यांगजनों एवं उनके अभिभावकों द्वारा कुल 206 शिकायतें एवं समस्याएं आईं। इनमें से 135 प्रकरणों की निस्तारण कराया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया। यहां आए अधिकतर मामलों में पेंशन न मिलने, दिव्यांग कार्ड न बनने के मामले रहे।
विज्ञापन

शेखर झा ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक दिव्यांगजन को उसके अधिकारों एवं शासन द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी दिनेश चंद्र मिश्रा, बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed