फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मतदान केंद्रो में दो-दो मटकी पानी की कराएं व्यवस्था

मतदान केंद्रो में दो-दो मटकी पानी की कराएं व्यवस्था

Wed, 08 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रो में दो-दो मटकी पानी की कराएं व्यवस्था
ज्ञानपुर। 44 डिग्री तापमान में हलक तर करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर दो-दो मटकी ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए। वीडियो कान्फ्रेसिंग में मुख्य चुनाव आयुक्त की हिदायत के बाद प्रशासनिक अमला व्यवस्था में जुट गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी को आठ मई तक सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। चेतावनी दिया कि व्यवस्था न होने पर उन्हें छह माह तक के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

छठवें चरण में 12 मई को जिले में मतदान होना है। भीषण गर्मी और उमस के बीच तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंच गया है। 12 मई तक इसमें भी बढ़ोत्तरी की आशंका जताई जा रही है। 700 मतदान केंद्रों के 1293 बूथों पर वैसे तो हैंडपंप होने का दावा किया जा रहा है लेकिन ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है। मंगलवार को एनआईसी में आयोग ने वीडियो कांफ्रेसिंग में अधिकारियों को मटकी के पानी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर जिला पंचायत राज विभाग खामियों को पूरा करने में लग गया है। पंचायत राज विभाग की ओर से एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी को निर्देश दिया गया है कि जिस स्थान पर फोर्स रुकी है वहां पर शौचालय और स्नान की सुविधा की जाए। मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाओं के अलावा कम से कम दो पानी भरा मटका, दंडीदार लोटा, सभी कमरों में पंखे की व्यवस्था निश्चित रूप से की जाए। जिन मतदान केंद्र पर खामियां पाई जाएगी वहां के सचिव को आगामी छह माह तक के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। इसी तरह 12 मई को 65 मॉडल स्कूलों को यथा संभव आकर्षक ढंग से सजाया जाए। मॉडल स्कूल बने केंद्रों की सूची बुधवार को दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि सचिव और एडीओ पंचायत जरूरी व्यवस्था तय कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed