फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कांग्रेस के नामदार का खेल: अपने बिजनेस पार्टनर को रक्षा सौदा दिलवाए

कांग्रेस के नामदार का खेल: अपने बिजनेस पार्टनर को रक्षा सौदा दिलवाए

Mon, 06 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के नामदार का खेल: अपने बिजनेस पार्टनर को रक्षा सौदा दिलवाए
ज्ञानपुर। अलमऊ कंठीपुर की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने यूपीए सरकार में हुए घोटालों और भष्टाचार के मुद्दे को नए अंदाल में उछाला। कहा कि कांग्रेस के नामदार का खेल उजागर करता हूं। सरकार में रहने के दौरान अपने बिजनेस पार्टनर को ही रक्षा सौदे दिलवा दिए गए। इसके लिए लंदन से लेकर दिल्ली तक का चक्कर काटा गया। लेकिन, कभी यह ध्यान नहीं रहा कि गरीबों को घर और शौचालय भी दिलवा दें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 के पहले देश में आई कांग्रेस की सरकार ने ऐसा हाल कर रखा था कि दुनिया हमारी साख मानने को तैयार ही नहीं थी। करोड़ों के घोटाले, भ्रष्टाचार दलालों का राज चलता था। शासन-सत्ता में भाई-भतीजावाद की चर्चा होती थी, लेकिन, इस चौकीदार ने सब बंद कर दिया। आज देश में स्वच्छ भारत, शौचालय, गरीबों को घर देने की चर्चा होती है। कहा कि देश में चार प्रकार के दल, चार प्रकार की राजनीति, चार प्रकार की राजनीतिक संस्कृति और चार प्रकार का शासन आए। नामपंथी, वामपंथी, दाम-दमन पंथी और विकास पंथी। चारों को समझाते हुए कहा कि विकास पंथी वह, जो हम लेकर आए। जनता पर भावनात्मक जाल फेंकते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस, बसपा और सपा ने जाति-पात, पंथ आदि के नाम पर भिड़ा कर अपने परिवार का विकास किया। आज वे आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। लंबे सरकार तक गुजरात जैसे राज्य का मुख्यमंत्री रह कर आया हूं, लेकिन मेरी संपत्ति और भाई-भतीजेवाद की चर्चा नहीं हो सकती। आज पांच साल के लिए मौका मिलता है तो रिश्तेदारों के रिश्तेदार तक मालामाल हो जाते हैं। जबकि ये पैसे गरीबों और ईमानदार लोगों के होते हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता हूं तो गरीब भाइयों के लिए लड़ता हूं। उन्हें मौका मिलता है तो वे यूपी में एनआरएचएम-एंबुलेंस घोटाला देते हैं, हमें मौका मिलता है तो हम आयुष्मान भारत जैसी योजना देते हैं। उन्होंने अन्य योजनाएं भी गिनाईं। कालीन कारोबार पर मोदी ने कहा कि आपके प्रयास से आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा कालीन उत्पादक देश है। बनारस के हस्तकला संकुल, कॉमन फैसीलिटी सेंटर का लाभ बुनकरों को मिल रहा है। कारोबारियों को फायदा, सस्ती दर पर कर्ज, सरकारी दखल बंद हो, इसका प्रयास जारी है। कहा कि सरकार बनी तो राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed