{"_id":"5cb8cc5dbdec2213ec623c8d","slug":"131555614813-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की नर्सरी में तैयार हो रहे 23 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग की नर्सरी में तैयार हो रहे 23 लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिले को हरा भरा रखने की तैयारी शुरू हो गई है। वन विभाग 15 नर्सरी में 23 ला पौधे तैयार कर रहा है। इन्हें पौधरोपण अभियान के दौरान विभिन्न हिस्सों में रोपा जाएगा।
जुलाई- अगस्त में पौधरोपण अभियान के तहत जिले में 19 लाख 38 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पौधों की उपलब्धता की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई है। इसको देखते हुए वन विभाग की ओर से 15 नर्सरी में 23 लाख से अधिक पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इसमें जामुन, आम, अर्जुन समेत विभिन्न प्रजाति के पौधे शामिल हैं। जुलाई से पहले पौध तैयार की जानी है। यह काम नवंबर और दिसंबर के बीच शुरू होना था, लेकिन विभाग को पौधे लगाने के लिए बजट नहीं मिला। मनरेगा मद से पौधे उगाने की जिम्मेदारी विकास विभाग पर डाली गई थी, लेकिन वहां भी बजट का अभाव रहा। इससे नर्सरी लगाने का काम पिछड़ता रहा। वन विभाग ने खुद इसका जिम्मा उठाया है।
मार्च महीने में डाली गई नर्सरी धीरे-धीरे तैयार हो रही है। अप्रैल-मई में नर्सरी में पौधे तैयार हो जाएंगे तो उसे जुलाई- अगस्त में रोपा जाएगा। प्रभागीय वनाधिकारी पीसी सिंह ने कहा कि सीतामढ़ी, ज्ञानपुर, औराई, सुरियावां, भदोही समेत अन्य इलाकों में विभाग के 15 नर्सरी हैं। जिसमें 23 लाख पौधे तैयार किया जा रहा है। 19 लाख 38 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। पौधरोपण में पौधों की कमी न हो, इसके लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।