{"_id":"5cb77349bdec221473375e6e","slug":"131555526473-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...अब कुंभ की रोशनी से रोशन होगी कालीन नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...अब कुंभ की रोशनी से रोशन होगी कालीन नगरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रयागराज के कुंभ में लगाई गई एलईडी लाइटों से कालीन नगरी समेत पूर्वांचल के कई जिलों को रोशन करने की तैयारी है। इसके लिए तार और पोल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रयागराज से सटे जिलों को चयनित कर नगर निकायों से एलईडी लाइट की डिमांड भेजने को कहा गया है। अगले महीने तक एलईडी लाइट समेत तार और पोल संबंधित जिलों के नगर निकाय और पंचायतों को हैंडओवर कर दिए जाएंगे।
तेज और दुधिया रोशनी के कारण कुंभ में की गई लाइटिंग देशी और विदेशी मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। शाम होते ही पूरा मेला क्षेत्र दूधिया रोशनी से जगमग हो जाता था। मेला समाप्त होने के बाद शासन और प्रशासन की मंत्रणा के बाद इन लाइटों से प्रयागराज से जुड़े जिलों को रोशन करने की योजना तैयार की गई है।
शासन के दिशा निर्देश पर सभी लाइटों को विद्युत वितरण निगम के स्टोर में एकत्रित कराया जा रहा है। इन लाइटों को भदोही समेत जौनपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र समेत कुछ अन्य जिलों के नगर निकायों को भेजने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इन लाइटों से नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों को ही रोशन किया जाएगा। प्रयागराज के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि इस संबंध में पूूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों से लाइटों की जरूरत मांगी गई है। 15 मई तक प्रयागराज से सटे जिलों को विद्युत उपकरण भेज दिए जाएंगे। भदोही एक्सईएन अमर सिंह ने बताया कि इसके संबंध में जानकारी मिली है। जिले की पालिका और पंचायत को कितनी लाइट, तार और पोल की जरूरत है, इसके बारे में जानकारी ली जा रही है।