फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पैसेंजर ट्रेन 17 तक रद्द,विलंब से चल रहीं मेल-एक्सप्रेस

पैसेंजर ट्रेन 17 तक रद्द,विलंब से चल रहीं मेल-एक्सप्रेस

Sun, 14 Apr 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन 17 तक रद्द,विलंब से चल रहीं मेल-एक्सप्रेस

विज्ञापन
गोपीगंज। यदि आप पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रूट से होकर गुजरने वाली ट्रेनों से यात्रा कर रहे हैं या फिर करने वाले हैं तो बिना सटीक जानकारी लिए कदम न बढ़ाएं। जी हां, वाराणसी मंडल ने रूट पर नियमित चलने वाली एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को 17 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया है। तो वहीं दूरदराज क्षेत्रों को जोड़ने वाली आधा दर्जन से अधिक मेल और एक्सप्रेसों के कई-कई घंटे तकनीकी खामियों के चलते विलंब से भी चलाया जा रहा है।
ज्ञानपुर रोड स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक एके वर्मा के मुताबिक औड़िहार-छपरा सेक्शन में चल रहे तकनीकी कार्य के कारण पैसेंजर ट्रेन को रद्द होने का आदेश परिचालन मंडल से मिला है। दूसरी ओर बड़ी संख्या में ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। शनिवार को 11062 पवन एक्सप्रेस आठ घंटे, 12561 जयनगर-नईदिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस सात घंटे, 11034 ज्ञानगंगा एक्सप्रेस पांच घंटे, 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस चार घंटे, 01498 ग्रीष्मकालीन छह घंटे, 55125 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी पैसेंजर दो घंटे अप एवं डाउन से 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस आठ घंटे, 11061 पवन एक्सप्रेस नौ घंटे विलंब से चलीं।
विज्ञापन

वहीं मुंबई, नईदिल्ली, कानपुर, गोरखपुर, पुणे, दरभंगा आदि दूरदराज क्षेत्रों की यात्रा करने वाले यात्रियों को घंटों स्टेशन पर गर्मी के बीच ट्रेनों का इंतजार करते रहने से ऊहापोह की स्थिति बनी रही। उधर स्टेशन पर पेयजल, सीटिंग, प्रकाश आदि की व्यवस्था धड़ाम होने से यात्रियों को भारी परेशानी का भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed