{"_id":"5c87ed60bdec2213eb7373c8","slug":"131552412000-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 45 बूथों पर दिखेगी नारी शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 45 बूथों पर दिखेगी नारी शक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 45 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। एक-एक विधानसभा में 15-15 पिंक बूथ बनाने की तैयारी है। इसके लिए तीनों एसडीएम से बूथों को चिह्नित कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इन बूथों पर पीठासीन, मतदान अधिकारी से लेकर सुरक्षाकर्मी तक महिलाएं ही रहेंगी। चुनाव में महिला मत प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में यह एक प्रयास माना जा रहा है। हालांकि पिंक बूथ पर पुरुष वोटर भी मतदान कर सकेंगे।
केंद्रीय निर्वाचन आयोग पिछले दो-तीन साल से महिलाओं संग दिव्यांग वोटरों की सहूलियत पर विशेष ध्यान दे रहा है। मतदान केंद्रों पर सुविधा बढ़ाने से लेकर सुरक्षा आदि पर हर संभव व्यवस्था की जा रही है। महिला मतदाओं को घर से निकालने के लिए पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। जिससे महिलाएं बढ-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। जिले के 1293 बूथों में 45 को पिंक बूथ बनाया जाएगा। पिंक बूथ के रूप में चयनित बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। इसमें ज्यादातर सामान गुलाबी रंग के ही रहेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी लालजी यादव ने कहा कि तीनों एसडीएम से बूथों को चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी गई है। उसी के आधार पर पिंक बूथों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तीनों विधानसभाओं में 15-15 पिंक बूथ बनाने पर विचार किया जा रहा है। महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से बूथ घट-बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
क्या है पिंक बूथ
ज्ञानपुर। पिंक बूथ में पूरा स्टॉफ महिलाओं का रहेगा। इसमें पीठासीन अधिकारी महिला रहेगी। इसके बाद पीठासीन अधिकारियों (पी-1, पी-2 और पी-3) सहित सुरक्षा बल भी महिलाओं का ही तैनात किया जाएगा। पिंक बूथ को अलग से कोड भी किया जाएगा, जिससे लोगों को यह पता चल सके कि यह पिंक बूथ है।
विज्ञापन