फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पिछड़ा वर्ग सम्मेलन सफल बनाने का आह्वान

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन सफल बनाने का आह्वान

Wed, 26 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन सफल बनाने का आह्वान
नई बाजार/ज्ञानपुर। सपा लोहिया वाहिनी की बैठक मंगलवार को ग्राम मर्दनपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामधर यादव बब्बू ने की। बैठक में 28 सितंबर को ज्ञानपुर में होने वाले पिछडा़ वर्ग महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव जनता को भाजपा से मुक्ति दिलाने के लिए लड़ा जाएगा। केंद्र की भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग के लोगों का भारी नुकसान किया है। रोजगार से लेकर नियुक्तियों में पिछड़ा वर्ग की उपेक्षा की जा रही है। जिसे अब बर्दाश्त करना समाज को पीछे ढकेलना होगा। तय किया गया कि लोग अभी से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क में जुट जाएं। बैठक में रमाशंकर यादव, अहसान अंसारी, जिलाजीत पाल, महेश बिंद, शीतला पाल, गोविंदा गौतम, अजय यादव, आदित्य पाठक, कासिम अंसारी, राजू प्रजापति, डब्लू सिहं, संतलाल विश्वकर्मा, अवधेश कनौजिया, जितेंद्र राय, शेरा अख्तर, सुरेश यादव, बनवारी सेठ आदि रहे। वहीं, ज्ञानपुर क्षेत्र में सपाइयों ने सम्मेलन की सफलता के लिए जनसंपर्क किया। जिला उपाध्यक्ष उमेश बिंद, दीनानाथ यादव, राजाराम, शिव प्रसाद और महिला सभा की जिलाध्यक्ष रीता वर्मा ने कनकपुर, कांति रामपुरा, अमिलहरा, नथईपुर, अकौढ़ा में जनसंपर्क कर महासम्मेलन में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed