फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   13 cartons and four bags of illegal firecrackers recovered, one arrested

Bhadohi News: 13 कार्टन और चार बोरी अवैध पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 03:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
13 cartons and four bags of illegal firecrackers recovered, one arrested
कोतवाली पुलिस को शनिवार की रात में सफलता हाथ लगी। पुलिस ने नगर के काली मोहाल के समीप अवैध पटाखों के भंडारण का पर्दाफाश किया। 13 कार्टन और चार बोरियों में रखे पटाखे बरामद किए। पटाखे को लेकर कोई प्रमाणपत्र न दिखाने पर पवन गुप्ता के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

दीपावली नजदीक देख पटाखे बेचने वाले अवैध पटाखों के भंडारण में लग गए हैं। नियमों को ताक पर रखकर पटाखे का भंडारण किया जा रहा है। जिसके रोकथाम के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीम लगी हुई है। शनिवार की रात में चौकी पुलिस ने काली देवी मोहाल के समीप एक घर में छापा मारा। जहां 13 कार्टून और चार बोरियों में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद किए।
विज्ञापन

बरामद पटाखे रखने को लेकर व्यापारी पवन गुप्ता कोई प्रमाणपत्र नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। निजी फायदे के लिए व्यापारी लोगों की जान से खिलवाड़ करते हैं। गोपीगंज ही नहीं भदोही, ज्ञानपुर, सुरियावां, औराई में भी अवैध पटाखों का भंडारण किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता, मिथिलेश सिंह, अरूण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
पटाखा की दुकानों का प्रभारी निरीक्षक ने किया निरीक्षण
सुरियावां। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने रविवार को नगर के मोहल्ला चौक और अन्य स्थानों पर लाइसेंसी पटाखा व्यापारियों के यहां पहुंचकर जांच की। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यापारी पटाखा घर में न रखें और उसका निर्माण भी न करें। चिह्नित गोदाम पर ही इसका भंडारण करें और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। जिसमें बालू, पानी, आग बुझाने के लिए सिलिंडर आदि की व्यवस्था रहे। अगर कोई व्यक्ति अवैध पटाखा बिक्री और निर्माण करते हुए पाया जाएगा तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed