फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1.25 lakh house and water tax collected by setting up camp

Bhadohi News: कैंप लगाकर वसूले 1.25 लाख गृह व जल कर

Wed, 20 Nov 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh house and water tax collected by setting up camp
नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में मंगलवार को ईओ धर्मराज सिंह के नेतृत्व में कैंप लगाकर एक लाख 25 हजार रुपये गृहकर, जलकर वसूले गए। गृहकर व जलकर जमा न करने वाले अन्य मकान मालिकों को हिदायत दी गई कि जल्द ही बकाया गृहकर व जलकर जमा करें। ऐसा नहीं करने पर पालिका प्रशासन द्वारा कड़ा रुख अपनाया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि एक नंवबर से 19 नवंबर तक पालिका प्रशासन ने 18 लाख रुपये तक का गृहकर और जलकर वसूला है। ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कैंप लगाकर 1.25 लाख रुपये गृहकर और जलकर के रूप में वसूले गए। कर नियमित रूप से कैंप लगाकर वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को वार्ड संख्या पांच में कैंप लगाया गया। सभी को यहीं पर बुलाकर बकाया गृहकर, जलकर जमा करवाया गया। पालिका की टीम बैठी रहती है। बताया कि नवंबर में अब तक पालिका कोस में कुल गृहकर, जलकर के अठारह लाख रुपये जमा हो चुके हैं। कैंप में अशोक कुमार, मिथिलेश, ललित कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य पालिकाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed