फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1.25 lakh devotees visited the temple on the first Monday of Sawan

Bhadohi News: सावन के पहले सोमवार को 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Tue, 15 Jul 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
1.25 lakh devotees visited the temple on the first Monday of Sawan
ज्ञानपुर। सावन के पहले सोमवार को जनपद के विभिन्न शिवालयों में 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। भोर से देर रात मंदिरों में आस्थावानों की भीड़ उमड़ी रही। हर-हर महादेव, बोल-बम की गूंज और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से शिवालय गूंजते रहे। कांवड़ियों का जत्था भी मंदिरों में बाबा का जलाभिषेक किया। गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख शिवालय ज्ञानपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर, गोपगंज में बड़े शिव और तिलेश्वरनाथ महादेव मंदिर, गंगा के तट पर स्थित बाबा सेमराधनाथ मंदिर है।
विज्ञापन

यहां भोर में 4:30 बजे मंदिर का कपाट दर्शन के लिए खोल दिया गया। इससे पहले चारों मंदिरों में बाबा की मंगला आरती हुई।
इसके अलावा कबूतरनाथ, गोपेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव, जोगीबीर, जागेश्वर महादेव, पांडवानाथ, स्वामी बड़ा देव महादेव मंदिर, धनेश्वर महादेव, कमलेश्वरनाथ आदि मंदिरों में भी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ श्रद्धालुओं ने अर्चकों के सहयोग से मंदिर परिसर में अभिषेक किया। शाम को सभी मंदिरों में बाबा का शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा को बेल पत्र, दुध, भांग, धतूरा, फूल-माला अर्पित किया गया। ज्ञानपुर में हरिहरनाथ मंदिर और बडे शिव मंदिर में महिला दर्शनार्थियों की कतार लगी रही। हरिहरनाथ मंदिर के पुजारी आशीष मिश्र ने बताया कि लगभग 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। शाम को मंदिर में बाबा की विशेष आरती की गई।
इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। हरिहरनाथ मंदिर में बाबा बर्फानी ग्रुप की तरफ से फलाहार वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed