फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पिछड़े-दलित वोटबैंक पर नजर

पिछड़े-दलित वोटबैंक पर नजर

Wed, 08 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
पिछड़े-दलित वोटबैंक पर नजर
ज्ञानपुर। याद है, वह समय जब बसपा के उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा तारी थी। बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद को लेकर कई तरह की बातें होने लगीं थीं। मंगलवार को सरपतहां के चुनावी मंच पर एक नौजवान को देखकर सहसा लोगों के अंदर तमाम तरह के सवाल कौंधने लगे। वह नया चेहरा था मायावती के छोटे भाई आनंद के पुत्र आकाश आनंद। बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा के बगल में मंच पर बैठे आकाश का परिचय जब संचालक ने कराया तो लोग एकबारगी भीड़ के बीच फुसफुसाहट होने लगी कि कहीं ये बसपा के भविष्य तो नहीं। बहरहाल जो भी हो, लेकिन आकाश आनंद ने प्रभावशाली ढंग से जनता का अभिवादन किया और बुआ और सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाषणों पर समय-समय पर तालियां बजाते नजर आए। इससे उनमें राजनीतिक समझ विकसित करने की लालसा साफ दिख रही थी। इससे चर्चा तेज हो गई कि हो सकता है बसपा के भविष्य में इस नौजवान की भी भूमिका निहित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed