{"_id":"5cb8ce12bdec221414549ef1","slug":"121555615250-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य में सम्मानित होंगे तीन शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य में सम्मानित होंगे तीन शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। विकास खंड औराई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोइलरा की प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्योति कुमारी सहित जनपद के तीन शिक्षक परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाएंगे।
इस निमित्त प्राथमिक विद्यालय चितईपुर के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार पाल, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भुलईपुर के प्रधानाध्यापक आशीष कुमार सिंह व पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोइलरा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ज्योति कुमारी के नामों को बेसिक शिक्षा विभाग ने सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची में शामिल किया गया है। बीएसए अमित कुमार एवं खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर ने इन शिक्षकों को बधाई दी है। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व बीएसए से ऐसे शिक्षकों का नाम मांगा गया था जो अपने विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य कर नई तकनीकों से शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे अध्यापकों का वीडियो साक्षात्कार भी मांगा गया था जो तीन से पांच मिनट की वीडियो में उनको अपने दिए गए कार्यों को बताना था। शिक्षा विभाग ने साक्षात्कार भेजने वाले उन 90 शिक्षकों की सूची जारी कर दी। इसमें भदोही जनपद से तीन शिक्षकों का चयन होने से अन्य शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।