गोपीगंज। औराई विकास खंड कोइलरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बाल मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि विनोद कुमार, आशीष सिंह और समर बहादुर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान और मनोरंजन देने के उदेश्य से बाल मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इसमें अलग-अलग तरह के 16 स्टाल लगाए गए थे, जिसमें शिक्षकों, बच्चों समेत बड़ी संख्या में अभिभाव मौजूद रहे। प्रतिस्पर्धा में पहले स्थान पर कक्षा सात के बच्चे विजेता रहे। इनमें प्रवीश, आयुष, नीरज, रोशन, लालमनी, संजय आदि शामिल रहे। दूसरा स्थान कक्षा आठ की टीम विजेता रही, जिसमें विकास, रामअवतार और श्रवण शामिल रहे। वहीं तीसरे स्थान पर कक्षा आठ की टीम रही, जिसमें जसवंती, प्रीति, जयकुमारी और सीमा शामिल रहीं। विजेता टीम के सभी बच्चों को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत कराया गया। वहीं अन्य प्रतियोगिता में सुजीत, राकेश, रूपेश, सूर्यप्रकाश, वासू, ज्ञानेंद्र, सूरज, सैम, सुभाष आदि बच्चों का अहम योगदान रहा। इस मौके पर रंजना त्यागी, देवेश बरनवाल, इंद्रेश कुमार, प्रिया श्रीवास्तव, प्रेमचंद, मनीष मौर्य, मुकुल सिंह, राजबली, संजय कुशवाहा, विजय शंकर आदि रहे।