फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नसबंदी के डाक्टर न आने से महिलाओं का प्रदर्शन

नसबंदी के डाक्टर न आने से महिलाओं का प्रदर्शन

Tue, 19 Feb 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
नसबंदी के डाक्टर न आने से महिलाओं का प्रदर्शन
गोपीगंज। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डाक्टरों ने न पहुंचने पर पंजीयन करा चुकी महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया, हालांकि अन्य कर्मियों के समझाने पर वह शांत होकर अपने-अपने घर को लौटीं।
विज्ञापन

बंध्याकरण शिविर में 25 महिलाओं ने अपना पंजीयन कराया था। जिसके तहत महिलाओं की जांच पड़ताल की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें ऑपरेशन कक्ष में भेज दिया गया, लेकिन काफी देर इंतजार के बावजूद आपरेशन के लिए चिकित्सक नही पहुंचे। जिससे महिलाओं का स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश भड़क उठा। सीएचसी परिसर में ही महिलाएं प्रदर्शन करने लगी। जिसकी सूचना सीएमएस डॉ. आशुतोष पांडेय ने सीएमओ को दी। काफी देर के बाद जिम्मेदार डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर महिलाएं मानी। इस मौके पर चंदा देवी, जया देवी, विमला देवी, सोनी देवी, नंदा देवी, गुड़िया, सोनी, रेखा देवी, उषा देवी, नीतू आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed