फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ऋणमाफी के दूसरे चरण में 4 154 किसान होंगे लाभान्वित

ऋणमाफी के दूसरे चरण में 4 154 किसान होंगे लाभान्वित

Sun, 24 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
ऋणमाफी के दूसरे चरण में 4 154 किसान होंगे लाभान्वित
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी किसान ऋण मोचन योजना के दूसरे चरण में जिले के 4154 किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिलेगा। प्रशासन की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही समारोह का आयोजन कर किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। करीब 26 करोड़ की धनराशि कर्जदार किसानों के खाते में भेजा जाएगी। पहले चरण में साढ़े तीन हजार किसान ऋणमाफी का लाभ ले चुके हैं।

सूबे में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने कर्जमाफी की घोषणा की थी। सरकार बनने के करीब दो माह बाद ऋणमाफी को लेकर सरकार ने मंथन किया। कैबिनेट की बैठक में एक लाख तक का ऋण माफ करने के लिए 36 हजार करोड़ की धनराशि रखी गई। शासन के निर्देश पर जिले में पात्र किसानों के चयन की प्रक्रिया शुरू हुई। पखवारे भर से अधिक समय तक चले अभियान में 22 हजार 500 किसान ऋणमाफी के लिए शामिल किए गए। पहले चरण में गत दिनों प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने 3554 किसानों को कर्जमाफी का प्रमाणपत्र दिया। उसके बाद किसानों के आधार लिंक कराने, सत्यापन आदि का कार्य प्रशासन की ओर से किया गया। जिसमें 4154 किसान दूसरे चरण में लाभ देने के लिए चयनित हुए। इन किसानों का 25.97 करोड़ रुपए माफ किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि दूसरे चरण में किसानों को ऋणमाफी का लाभ देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उच्चाधिकारियों से बातचीत चल रही है। स्थान तय होने के बाद किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed