{"_id":"5ce05977bdec2207014a0d8b","slug":"11558206839-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग इंस्पेक्टर के छापे में मिली अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग इंस्पेक्टर के छापे में मिली अनियमितता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। जनपद में नकली दवाओं की बिक्री की रोकथाम के लिए शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर अमित कुमार बंसल ने कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान इंदिरा मिल स्थित एक दवा की दुकान को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। भदोही कस्बे में संचालित एक अन्य दुकान के लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति ड्रग लाइसेंसिंग अथॉरिटी मिर्जापुर से की गई है। जांच से दवा दुकानदारों में खलबली मची रही।
ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि लोगों को दवा खरीदने में सावधानी बरतनी होगी। दो दुकानों से नकली दवाओं की आपूर्ति की पुष्टि हुई है। उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। भदोही कस्बे के स्टेशन रोड शिव टाकीज के पास स्थित एक दवा की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट विचाराधीन है। इसके अलावा शनिवार को छापे के दौरान इंदिरा मिल स्थित एक दवा की दुकान को नोटिस देकर दवाएं कहां से लाते हैं, पूछा गया है। कुछ और अनियमितताएं सामने आईं हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस दुकान पर पहले भी छापेमारी कर दवा के सैंपलों की जांच कराई जा चुकी है। यहां से फर्जी बिल और रसीद पर दवाएं बेचे जाने की पुष्टि हुई है। इस दुकान द्वारा जवाब मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शनिवार को औचक निरीक्षण में इंदिरा मिल स्थित दूकान पर संचालक नहीं मिला। दो युवक मिले जो फार्मासिस्ट की डिग्री नहीं दिखा सके। जांच में कुछ संदिग्ध दवाएं मिली जिनके नमूने लिए गए हैं। ये दवाएं कहां से क्रय करते हैं इसका भी रिकार्ड नहीं दिखा सके। लाइसेंसिंग अथारिटी से हरी झंडी मिलते ही मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।