फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   छह ब्लाकों में भेजा गया पैंतीस लाख

छह ब्लाकों में भेजा गया पैंतीस लाख

Sat, 23 Feb 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
छह ब्लाकों में भेजा गया पैंतीस लाख
ज्ञानपुर। जनपद के छह ब्लॉक क्षेत्रों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालित गौशालाओं में संरक्षण ले रहे छुट्टा पशुओं के खानपान, इलाज, पेयजल आदि के लिए जिला प्रशासन की संस्तुति पर पशुपालन विभाग ने 35 लाख रुपये बीडीओ के खाते में भेज दिया गया है। जरूरत के मुताबिक संबंधित ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी संयुक्त खातों से धन की निकासी कर सकेंगे। तो वहीं विभाग ने होने वाले मनमानी खर्च पर निगरानी समिति को पैनी नजर रखने का सर्वाधिकार दे दिया है। जनपद में किसानों के लिए सिरदर्द साबित होने वाले छुट्टा पशुओं को संरक्षण के तौर पर बजट में भारी-भरकम धनराशि आवंटित करते हुए गोशाला निर्माण में तेजी लाने का निर्देश पशुपालन विभाग को दिया गया था। इसके तहत विभाग ने तेजी दिखाते हुए सभी छह ब्लॉक क्षेत्रों में गोशाला बनवाने की पहल तो शुरू करा दी गई, लेकिन उनकी देखभाल के लिए धनराशि को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया। समुचित देखभाल के अभाव में अव्यवस्थित गौशालाओं में पशु किसी न किसी कारण दम तोड़ना शुरू किया, तब जिला प्रशासन भी निद्रा को तोड़ते हुए छोटे-बड़े गोशाला के हिसाब से धन के आवंटन की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया। सीडीओ के नेतृत्व में बनी निगरानी समिति ने मुहर लगाकर भदोही ब्लॉक को 10 लाख समेत पांच अन्य ब्लाकों को पांच-पांच लाख की धनराशि बीडीओ के खाते में भेजवा दी गई। सीवीओ डॉ. आईए खान के मुताबिक जनपद में कुल लगभग 20 गौशालाएं बनाई गईं हैं। इनमें औराई, चकवा महावीर और डुड़वाधर्मपुरी में बनी गौशालाओं में पशुओं की संख्या तीन से चार सौ के आसपास है। अन्य में भी संख्या बढ़ाई जा रही है। जैसे-जैसै ग्राम पंचायत स्तर पर गौशाला की संख्या बढ़ती जाएगी वैसे-वैसे धनराशि को बढ़ाया जाता रहेगा। गौशालाओं में संरक्षण ले पशुओं के समुचित देखभाल उक्त धनराशि से होगी। पशुपालन विभाग के मुताबिक सड़कों पर छुट्टा घूम रहे पांच सौ से अधिक वयस्क सांड़ों का बंध्याकरण कराकर टैग किया जा चुका है। चिकित्सकों की टीम सचल दस्ते के साथ बंध्याकरण की संख्या बढ़ाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed