{"_id":"5c154724bdec225b61306419","slug":"11544898340-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश ज्ञानपुर विस अध्यक्ष रेहान महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश ज्ञानपुर विस अध्यक्ष रेहान महासचिव
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की शनिवार को गिरधरपुर गांव में बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष अकील अख्तर सिद्दीकी और जिला महासचिव रामलाल ने ज्ञानपुर विधानसभा अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारियों का मनोनयन किया। इस दौरान राकेश कुमार यादव को ज्ञानपुर विधानसभा अध्यक्ष, रेहान अहमद को महासचिव और सुशील कुमार श्रीवास्तव को सचिव बनाया गया। अभोली ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, महासचिव बड़ेबाबू मिश्रा, सचिव वंशीधर यादव और कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चंद्र बिंद, ईरशाद अली को मनोनीत किया। डीघ ब्लॉक में भोलानाथ यादव को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सभी विधानसभा और ब्लॉक अध्यक्षों को एक सप्ताह के अंदर कमेटी का गठन कर संगठन को मजबूत करने के लिए कहा गया है।