{"_id":"5c1152f0bdec2241742be184","slug":"11544639216-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रेंटिसशिप मेले में छह दर्जन ने दिए इंटरव्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रेंटिसशिप मेले में छह दर्जन ने दिए इंटरव्यू
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। नगर के फत्तूपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ज्ञानपुर के कैंपस में मंगलवार को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इसमें छह राजकीय और निजी अधिष्ठानों के अधिकारियों ने 70 से अधिक आईटीआई छात्रों का इंटरव्यु लिया। इस दौरान छात्रों की सूची बनाकर ले गए। अधिकारियों ने कहा कि चयनित छात्रों के बारे में आईटीआई के प्रधानाचार्य से पत्राचार किया जाएगा।
प्रधानाचार्य एसबी सिंह ने कहा कि किसी भी छात्र में प्ररिपक्वता के लिए अप्रेंटिसशिप आवश्यक है। संस्थान से हर वर्ष अनेक छात्र आईटीआई करके निकल रहे हैं। अप्रेंटिसशिप से उनके कार्य में और निखार आता है तथा इस दौरान मिले अनुभवों का उनके कॅरियर में लाभ होता है। बताया कि राजपूत ढाबा, विद्युत विभाग समेत कुल छह अधिष्ठानों के अधिकारियों ने 72 छात्रों के साक्षात्कार किए। साक्षात्कार के दौरान छात्र आत्मविश्वास से भरे थे। अधिकारियों ने बताया कि चयनित छात्रों की सूची वे संस्थान से साझा करेंगे।
विज्ञापन