{"_id":"595fe7964f1c1bb5478b4795","slug":"11499457430-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन मेला डीआईजी ने किया जीटी रोड निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन मेला डीआईजी ने किया जीटी रोड निरीक्षण
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज/सुभाषनगर। विंध्याचल मंडल के डीआईजी रतन कुमार ने शुक्रवार को कांवरियों की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को जीटी रोड का आकस्मिक निरीक्षण किया। बाबूसराय से ऊंज बार्डर तक उत्तरी लेन पर क्रॉसिंग और कट्स की जांच की। साथ ही बैरिकेडिंग किए जाने वाले और बैरियर वाले क्रासिंग का निरीक्षण किया।
बताया कि सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है। इसलिए प्रशासन में खासतौर पर पुलिस के लिए सुरक्षा की जिम्मेदारी बढ़ जा रही है। उन्होंने पहले सोमवार को खासतौर पर चौकसी बरतने का निर्देश दिया। डीआईजी ने सर्विस लेन को अतिक्रमण से पूरी तरह खाली रखने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि उत्तरी लेन पर छोटे-बड़े समेत किसी वाहनों का आवागमन नहीं होगा। इसकी अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा थाने में भी डीआईजी ने मातहतों के साथ सुरक्षा संबंधी बैठक की। कहा कि प्रशासन की जरा सी भी लापरवाही माहौल को बिगाड़ सकती है। इसलिए विशेष सतर्कता बरतते हुए अपने जिम्मेदारी को समझे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी रामकरण, एसओ मनोज पांडेय आदि शामिल रहे।