फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   उपायुक्त श्रम समेत 10 से सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

उपायुक्त श्रम समेत 10 से सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त श्रम समेत 10 से सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण
ज्ञानपुर (भदोही)। नवागत मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने सोमवार को विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। इससे कार्यालयों में खलबली मच गई। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार समेत चार अधिकारी और छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने सभी से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सूबे में भाजपा की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी दफ्तरों में सुबह नौ बजे से अधिकारियों और कर्मचारियों के आने का निर्देश दिया था। जिससे दूरदराज से आने वाले आम नागरिकों को अपनी समस्या सुनाने में परेशान न हो सके। सुबह नौ बजे कौन कहे 10 बजे के बाद भी दफ्तर सूना ही दिख रहा है। सोमवार को सीडीओ हरिशंकर सिंह के निरीक्षण में इसकी पोल भी खुल गई। सीडीओ सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी उपायुक्त श्रम रोजगार अजीत कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुपमा शांडिल्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) आरके यादव, अवर अभियंता लघु सिंचाई छोटेलाल जबकि पंचायत राज विभाग के कंप्यूटर आपरेटर रणधीर कुमार सरोज, विमलचंद्र पांडेय, रत्नेश श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, लघु सिंचाई विभाग के गोताखोर गौतम सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुश्ताक अहमद अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आगाह करते हुए दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुसार कार्यालय न आने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed