फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विवि के सचल दस्ते ने छात्र को किया रस्टीकेट

विवि के सचल दस्ते ने छात्र को किया रस्टीकेट

Tue, 07 May 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
विवि के सचल दस्ते ने छात्र को किया रस्टीकेट
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षा अंतिम दौर में पहुंच गई है। सोमवार को दोनों पालियों में विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। दूसरी पाली की परीक्षा में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के उड़न दस्ते ने एक छात्र को प्राचीन इतिहास की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा। उसे रस्टीकेट किया गया। पहली पाली में एमए द्वितीय सेमेस्टर में मनो विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान, चित्रकला का द्वितीय प्रश्नपत्र, समाजशास्त्र और राजनीति शास्त्र के छठवें प्रश्नपत्र, अर्थशास्त्र में सप्तम, एमएससी द्वितीय सेमेस्टर में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित के साथ ही बीसीए, एलएलबी की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृृत 1251 छात्र-छात्राओं में 1233 उपस्थित और 18 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में एमए चतुर्थ सेमेस्टर में हिंदी, संस्कृत,दर्शनशास्त्र, मध्य इतिहास, प्राचीन इतिहास, अंग्रेजी, उर्दू की परीक्षाएं हुई। इसमें पंजीकृृत 610 छात्र-छात्राओं में 600 उपस्थित जबकि 10 अनुपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी डॉ. कामिनी वर्मा ने कहा कि दोनों पाली में परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। दूसरी पाली में एक छात्र रस्टीकेट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed