फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मतदाताओं को किया जागरूक

मतदाताओं को किया जागरूक

Fri, 19 Apr 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
भदोही। 12 मई को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान के लिए हर वर्ग के लोग मतदाताओं को जागरूक करने में लगे हैं। बृहस्पतिवार को पीरखांपुर मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर महादान में हिस्सा लेने का आह्वान किया। बच्चों ने तख्तियां प्रदर्शित की और वोट देने के लिए नारे लगाए।
समाजसेवी खतीब आलम ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। कहा कि लोकतंत्र का अर्थ तभी है जब हम मतदान करने के लिए बूथ तक जाएं। बहुत से देशों में लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं है। हमारे भारत में हम सबको वोट के माध्यम से सरकार का चुनाव करने का अधिकार है। कहा कि पांच वर्ष में एक बार मतदान करना होता है। अपनी बेहतरी के लिए हम सबको मतदान में हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन

रैली के दौरान बच्चों ने तरह तरह के नारे लगाकर लोगों का ध्यान खींचा। युवा हो तुम देश की शान-जागो उठो करो मतदान, एक वोट से होती जीत हार-वोट न हो कोई बेकार, घर घर अलख जगाएंगे-मतदाता जागरूक बनाएंगे, आप का वोट है आप की ताकत- लोकतंत्र की है ये लागत आदि स्लोगन सुनाए। रैली में प्रिंसपल मौ. मुर्शीद अली कादरी, मौ. अब्दुस्समद जेयाई, मौ. रज्जब अली, मो.लईक अहमद, हसीन सिद्दीकी, आयशा नाज, हाफिज मोबीन, अब्दुल कय्यूम, कारी जुनैद, कारी सेराजुलहक, मास्टर मोबीन अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed