{"_id":"5cb77612bdec22146230a685","slug":"111555527186-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 प्रतिशत तक जमा हो चुके हैं असलहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 प्रतिशत तक जमा हो चुके हैं असलहे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। भदोही कोतवाली क्षेत्र में 11 सौ असलहा लाइसेेंस धारी हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इनमें से लगभग 65 प्रतिशत लोग असलहे जमा करा चुके हैं। बाकी से भी असलहे जमा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक असलहा जमा नहीं कराने वालों के यहां पुलिस जा रही है। ऐसे लोगों को नोटिस भी भेजी जा रही है। एसडीएम रमेश कुमार ने आज तहसील क्षेत्र के सभी थानों और कोतवाल को पत्र भेज कर से इस संबंध में प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने थानाध्यक्षों को भेजे पत्र में कहा कि इनका दुरुपयोग रोकने के लिए आवश्यक है कि असलहे जमा कराए जाएं। यह भी कहा कि प्रत्येक थानाध्यक्ष की यह जिम्मेदारी है। उधर कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के 11 सौ असलहों में से 65 प्रतिशत जमा कराए जा चुके हैं। बाकी लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है। उधर एसडीएम ने तहसील राजस्व कर्मियों एवं लेखपालों के साथ बैठक कर असलहा दुरुपयोग करने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया। कहा कि असलहा दुरुपयोग पर लाइसेंस तक निरस्त हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने प्रत्याशियों अथवा उनके उनके समर्थकों द्वारा चुनाव में अनुचित लाभ के लिए धनबल के इस्तेमाल सहित उनके चुनानी खर्च की निगरानी, मतदाताओं को प्रलोभन देने पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया।
बैठक में बलवंत सिंह पटेल, घनश्याम वर्मा, रामा गिरी, सिद्धनाथ, शिवप्रकाश लाल, उमा शंकर तिवारी, अनुराग चौधरी, हरिकेश पांडेय, अखिलेश्वर राम तिवारी, अमित चौधरी, संगीता गुप्ता, प्रीती केसरवानी, परवेज हसन, रवींद्र सिंह, अनिल कुमार, केशरी नंदन पांडेय आदि मौजूद रहे।