{"_id":"5cb61b2bbdec22145c46f877","slug":"111555438379-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद्दामे हज समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद्दामे हज समिति की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। इ स वर्ष कुल 89 आजमीने हज मुकद्दस हजयात्रा पर जाएंगे। हज पर रवानगी की तैयारियों के उनके टीकाकरण और प्रशिक्षण शिविर के बावत मंगलवार को हुई खुद्दामे हज समिति की बैठक में विचार विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि 28 अप्रैल को जलालपुर स्थित तकवा गर्ल्स स्कूल में शिविर में हजयात्रियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। बैठक में सरपरस्त हाजी शाहिद हुसैन ने कहा कि प्रशिक्षण से आजमीने हज को काफी सहुलियत हो जाती है। मक्का मदीने की सरजमीं पर पैर रखने से लेकर वापस होने तक उन्हें काफी जानकारी मिल जाती है। शिविर में निजी तौर पर हजयात्रा पर जाने वाली हुज्जज भी शामिल हो सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए राज्य हज समिति के मास्टर ट्रेनर मौ.नजम अली, जुनैद अली, मो.इमरान व जिला ट्रेनर हाजी आजाद खां प्रशिक्षण देंगे जबकि मुख्य अतिथि हज कमेटी आफ इंडिया के सदस्य डा.इफ्तेखार अहमद जावेद होंगे।
अध्यक्षता कर रहे सरपरस्त हाजी सौदागर अंसारी बताया कि हज कमेटी के निर्देशानुसार प्रशिक्षण प्रोजेक्टर और एलईडी के माध्यम से दिया जाएगा। उन्होंने जिले से हज को जा रहे सभी हजयात्रियों से प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में टीकाकरण पर भी चर्चा हुई। समिति के प्रदेश महासचिव मौ.सुहैब आलम नदवी ने कहा कि टीकाकरण व पोलियो खुराक ईद के एक सप्ताह बाद दी जाएगी। बैठक में हाजी इमाम बेग, हाजी हबीबुल्लाह अंसारी, जाहिद अंसारी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।