{"_id":"5cb0d532bdec22146230a0b5","slug":"111555092786-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के संबंध में एसडीएम की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के संबंध में एसडीएम की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन छोटी से छोटी बिंदु पर गौर कर रहा है। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम रमेश कुमार ने चुनाव में विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेदारी दिए गए अधिकारियों के साथ बैठक की। इनमे सर्विलांस, लेखा, मीडिया मानिटरिंग, मजिस्ट्रेट, उड़ाका दल आदि अधिकारी थे।
एसडीएम ने कहा कि 16 अप्रैल से नामांकन कार्य शुरू हो रहा है। इसके साथ ही जनपद में चुनावी सरगर्मी तेज हो जाएगी। ऐसे में चुनाव ड्यूटी में आप लोगों की अहमियत बढ़ गई है। आप लोगों को छोटी से छोटी बात को लेकर न केवल सजग रहना है बल्कि मिलने वाली शिकायतों का संज्ञान लेना है। उन्होंने लोगों को बताया कि आप लोगों को आपस में सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए वाट्सएप ग्रूप भी बनाया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बैठक में नियुक्त मजिस्ट्रेटों, उड़न दस्ता, वीडियो निगरानी टीम आदि अधिकारियों ने भी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में डॉ. नसीम अहमद अंसारी, जंगीलाल मौर्य, उत्तम कुमार, मदन कुमार चौरसिया, शंकर राम, राजकुमार, सतजंय सिंह, रतन कुमार, मारुफ अहमद, आरके चांदना, आशीष कुमार सिंह आदि थे।