फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   11 thousand vehicles running on the roads breaking the rules

नियमों को तोड़ सड़कों पर दौड़ रहे 11 हजार वाहन

Thu, 18 Nov 2021 05:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
11 thousand vehicles running on the roads breaking the rules
गोपीगंज के झिलिया पुल के पास वाहन की जांच करते पीटीओ शारदा प्रसाद मिश्र। फाइल फोटो। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। भदोही जिले में 11 हजार से अधिक वाहन नियम तोड़कर सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इन वाहन स्वामियों ने अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने की जहमत नहीं उठाई हैं। जिनमें भारी, हल्के, व्यवसायिक एवं अन्य दो और चार पहिया वाहन शामिल हैं। अब ऐसे वाहनों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसके लिए अफसर सड़क पर उतर आए हैं। चोरी के वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उपयोग को रोकने के लिए शासन ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य कर दिया है। जनवरी-2019 से डीलरों ने नए वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना शुरू कर दिया है। दिसंबर-2019 तक हर हाल में सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगने थे। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दो साल से समय सीमा बढ़ रही है। 15 नवंबर तक जिन पंजीकृत निजी वाहनों जिनके रजिस्ट्रेशन के अंत में 0,1 उनके लिए तिथि समाप्त हो गई। अब उन पर नंबर प्लेट न होने पर चालान की कार्रवाई शुरू हो गई है। व्यावसायिक, चारपहिया और दुपहिया समेत सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट व कलर कोटेड स्टीकर लगवाने के लिए सरकार गंभीर है। जिले में बहुतायत व्यावसायिक वाहनों पर अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ो पर गौर करें तो जिले में कुल दो लाख 70 हजार वाहन पंजीकृत हैं। इसमें 13 हजार 400 वाहनों के रजिस्ट्रेशन के अंत में जीरो या एक अंक है। ऐसे वाहनों में मात्र 1370 ने हाईसिक्योरिटी नंबर लिया है। इस तरीके से मात्र 10 फीसदी वाहनों में यह नंबर लग सका है। 11 हजार से अधिक वाहन अब भी नियमों को तोड़कर फर्राटा भर रहे हैं। एआरटीओ अरूण कुमार ने बताया कि जिन वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अभी तक नहीं लगवाई गई है। इनमें दोपहिया वाहनों की संख्या अधिक है। लोग जल्द हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं। नहीं तो चालान काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed