फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   11 new Corona positives found

11 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Thu, 22 Oct 2020 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
11 new Corona positives found
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों का मिलना बदस्तूर जारी है। बृहस्पतिवार को 11 नए मरीज मिले। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 1841 पहुंच गई, हालांकि एक्टिव केस की संख्या मात्र 97 है। संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेट किया गया। अबतक कुल 1711 कोरोना योद्धा कोरोना को मात दे चुके हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के रोकथाम को लेकर शासन-प्रशासन की ओर से तमाम सख्ती बरती जा रही है, लेकिन धरातल पर उसका असर नहीं दिख रहा है। सब्जी मंडी से लेकर बाजार तक हर जगह सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। इससे संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में 11 संक्रमित मिले। इसमें गड़ौरा में एक वर्षीय बालक, कलिकमवैया में वृद्ध, अमिलहरा में युवक, सरायभाव सिंह में अधेड़, बैदाखास में युवती, बिछियां में वृद्ध, भमौरी में किशोर, खमरिया के वार्ड दो में युवक, महुआपुर में वृद्ध, मुंगरी में युवक और कठारी में अधेड़ शामिल हैं। दो अन्य संक्रमित दूसरे जिले के मिले हैं। दोनों ने यहीं पर जांच कराई थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 54 हजार 448 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। इसमें 53 हजार की रिपोर्ट आ चुकी है। अब भी 1419 का सैंपल लंबित है। बृहस्पतिवार को पांच संक्रमित स्वस्थ हो गए जबकि अब तक कुल 1711 कोरोना को मात दे चुके हैं। 1841 संक्रमितों के सापेक्ष 97 एक्टिव केस है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

डीपीओ की पांचवीं रिपोर्ट निगेटिव, हुए डिस्चार्ज
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार सिंह की पांचवीं रिपोर्ट निगेटिव आई। 20 अक्तूबर को पीजीआई से उन्हें डिस्चार्ज किया गया। वह 29 सितंबर को संक्रमित हो गए थे। उसके बाद सीने में जकड़न होने से पीजीआई में भर्ती किया गया। जहां आठ से 15 अक्तूबर के बीच तीन जांच हुई। सभी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 16 को चौथी रिपोर्ट निगेटिव आई, लेकिन चिकित्सक पांचवीं रिपोर्ट लेने के बाद ही डिस्चार्ज किए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं, लेकिन हालत सामान्य होने में समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed