{"_id":"61331f4ada8fc54a4135f38c","slug":"10th-girl-student-dead-body-found-on-railway-track-went-school-from-home-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शव मिलने से सनसनी: घर से स्कूल गई 10वीं की छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, कक्षा में बैग छोड़कर गई थी कहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव मिलने से सनसनी: घर से स्कूल गई 10वीं की छात्रा का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, कक्षा में बैग छोड़कर गई थी कहीं
Sat, 04 Sep 2021 12:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:54 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की रहने वाली छात्रा हर दिन की तरह स्कूल में पढ़ने गई थी। उसका बैग कक्षा में ही रखा था। स्कूल प्रशासन को सूचना मिली कि उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है, जिससे हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र स्थित छमती गांव में शनिवार की सुबह स्कूल के पीछे कक्षा-10 की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह करीब पौने दस बजे छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, विद्यालय से छात्रा रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंची, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के छमती गांव निवासी राकेश वाजपेयी की 15 वर्षीय पुत्री आर्या वाजपेयी 10वीं में पढ़ती है। गांव के ही दूसरे छोर पर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में रोज की तरह ही स्कूल गई। वहां उसने बैग भी रखा था।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद करीब पौने दस बजे सूचना मिली कि आर्या का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। श्रीराम गर्ल्स इंटर कॉलेज छतमी के प्रबंधक पवन कुमार पांडेय ने बताया कि छात्रा करीब 9:10 बजे स्कूल आई थी। अपनी कक्षा में बैग रखकर निकल गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
जब कक्षा में शिक्षक पहुंचे तो केवल उसका बैग ही था। उसके बारे में पता लगाया जा रहा था, तभी सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर शव कटा पड़ा है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।