{"_id":"5cc5f59bbdec2207640273b8","slug":"101556477339-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के टापरों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के टापरों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद और स्कूल में अव्वल आने वाले होनहारों को रविवार को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। मेधावियों को मेडल पहनाने के साथ ही मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई।
जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, डीघ के किस्मत देवी मानिक लाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज खरगापुर परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले में चौथा स्थान हासिल करने वाली छात्रा श्वेता त्रिपाठी और अन्य होनहारों को पुरस्कृत किया गया। संस्थापक मानिक लाल त्रिपाठी ने गोल्ड मेडल, कलम और नकद पुरस्कार दिया। उन्होंने छात्रा खुशी त्रिपाठी, प्राची, साक्षी, सुमित, श्रेया पांडेय, श्वेता सिंह, शिवानी शुक्ला, मनीष यादव को पुरस्कृत किया। मौके पर प्रधानाचार्य आद्या शंकर त्रिपाठी ,अजय कुमार तिवारी, ब्रम्हदीन, ग्राम प्रधान उमाशंकर यादव, विजय शंकर त्रिपाठी, जयशंकर आदि रहे। खमरिया संवाददाता के अनुसार शहीद नरेश इंटरमीडिएट कालेज में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। यहां पंजीकृत 89 छात्रों में से 67 प्रथम श्रेणी, 20 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में 151 छात्र-छात्राओं में 149 परीक्षा में शामिल हुए। सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। छात्र आशीष दूबे और रजनीश मौर्य ने टॉपटेन में स्थान बनाकर स्कूल को गौरवान्वित किया। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने छात्रों और शिक्षकों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। मौके पर घनश्याम शुक्ल आदि रहे। इसी तरह फूलपत्ती देवी समदरिया इंटर कॉलेज में प्रबंधक कृष्ण चंद्र दूबे ने टापटेन में रहने वाले छात्र अवधेश यादव समेत अन्य मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित किया। सुरियावां संवाददाता के मुताबिक शांति देवी इंटर कॉलेज कनकपुर की छात्रा प्रीती बिंद ने हाईस्कूल में 83.5 फीसदी, काजल बिंद ने 77.5 फीसदी अंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया। टॉपटेन में पांचवें स्थान पर रहे दानिश हलीम को भी परिवार वालों ने मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।