फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्था दो दिन में करें दुरूस्त

प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्था दो दिन में करें दुरूस्त

Fri, 12 Apr 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्था दो दिन में करें दुरूस्त

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में द्दह्नर्ड्ढं अधिकारियों की बैठक में 16 अप्रैल से विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शुरू हो रहे मतदान कार्मिक प्रशिक्षण की सभी सुविधाएं दो दिन में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसमें शौचालय, पेयजल, ईवीएम, फर्नीचर, चिकित्सा, अग्निशमन की व्यवस्था शामिल है। चेताया कि ऐसा न होने पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण स्थल पर किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी प्रशिक्षण कक्ष में पंखा, लाइट, फर्नीचर की व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए। प्रशिक्षण कक्ष में बल्ब के स्थान पर एलईडी लाइट का प्रयोग किया जाए, लाइट जाने के बाद वैकल्पिक लाइट की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण स्थल पर 50 ईवीएम, स्टेशनरी, कार्मिक के लिए मेज, कुर्सी, माइक, स्टैंड और कार्डलेस फोन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि जिस प्रशिक्षण कक्ष में विद्युत का कनेक्शन नहीं है, वहां विद्युत का कनेक्शन करा ले। बैठक में अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अपर चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दिन से एंबुलेंस एवं मेडिकल की टीम के साथ ही जीवन रक्षक दवाइयों/घोल, मौसम के अनुसार आम बीमारी के लिए दवाइयां, एक महिला डॉक्टर एवं एक पुरुष डॉक्टर उपस्थित रहेंगे। जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि चाय, बिस्कुट या नीबू का रस, मुरमुरा, खान-पान की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होने जिला अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिया कि गर्मी के दृष्टिगत रखते हुए अग्निशमन वाहन एवं उनकी टीम प्रशिक्षण के दिन उपस्थित रहेंगे। मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, एडीएम राम सिंह वर्मा, जयकेश त्रिपाठी, पीडी मनोज कुमार राय, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed