फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अल्पसंख्यक समाज ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

अल्पसंख्यक समाज ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

Sat, 23 Feb 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
अल्पसंख्यक समाज ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
ज्ञानपुर। गत दिनों जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना प्रकट करने का सिलसिला अनवरत जारी है। शुक्रवार को अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भी जुलूस निकाल कर शहीदों को श्रद्घाजंलि अर्पित करते हुए पाकिस्तान का पुतला दुर्गागंज त्रिमुहानी पर दहन किया गया। ऐ मेरे वतन के लोगों...की धुन पर निकाला गया जुलूस नगर भ्रमण करते हुए जुलूस ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज त्रिमुहानी पर पहुंचा। इस दौरान लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की। यहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंककर पाक विरोधी नारे लगाए गए। कहा कि पाकिस्तान की सरपरस्ती में कश्मीर में आतंकवाद पनप रहा है। वहीं हिन्दुस्तान जिंदाबाद का नारा बुलंद कर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग केंद्र सरकार से की गई। वक्ताओं ने कहा कि पीठ पीछे वार करने वालों को सबक सिखाना ही समय की मांग की है। जुलूस में जमील अहमद अंसारी, शकील खां दादा, नजमुद्दीन मंसूरी, वजीर आलम, सूफियान, मुस्तफा, अबरार, इरशाद, मकबूल अंसारी, राजू, इमरान, आजाद, काजू, टिंकू, अंशू, मल्ले खां समेत दर्जनों की संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed