फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नगर की समस्याओं को जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन

नगर की समस्याओं को जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन

Sat, 04 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
नगर की समस्याओं को  जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन
गोपीगंज। ज्ञानपुर विकास भवन में बृहस्पतिवार की शाम नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने भाजपा नगर इकाई के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें नगर की समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निस्तारण की मांग की गई।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर पालिका अध्यक्ष सोहनलाल अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर विकास राज्यमंत्री को मांगपत्र देकर नगर की समस्याओं से अवगत कराया। नगर पालिका परिषद से जुड़ी समस्याओं, गंदे पेयजल की आपूर्ति में सुधार के लिए नई पाइपलाइन बिछाने और जर्जर हो चुके नगर के प्रमुख मार्गों का निर्माण कराने की मांग की गई। गोपीगंज नगर की खस्ताहाल सड़कें, छोटा चौराहा सड़क और अंजही मोहाल (गल्ला मंडी) होते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क को बनवाने की मांग की गई। कहा कि इन सड़कों की बदहाली से नगर की यातायात व्यवस्था पंगु हो गई है। नगर के विकास के लिए की गई मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed