{"_id":"5b64a6224f1c1b54638b6500","slug":"101533322786-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की समस्याओं को जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की समस्याओं को जल्द पूरा करने का दिया आश्वासन
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। ज्ञानपुर विकास भवन में बृहस्पतिवार की शाम नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने भाजपा नगर इकाई के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें नगर की समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निस्तारण की मांग की गई।
गोपीगंज नगर पालिका अध्यक्ष सोहनलाल अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर विकास राज्यमंत्री को मांगपत्र देकर नगर की समस्याओं से अवगत कराया। नगर पालिका परिषद से जुड़ी समस्याओं, गंदे पेयजल की आपूर्ति में सुधार के लिए नई पाइपलाइन बिछाने और जर्जर हो चुके नगर के प्रमुख मार्गों का निर्माण कराने की मांग की गई। गोपीगंज नगर की खस्ताहाल सड़कें, छोटा चौराहा सड़क और अंजही मोहाल (गल्ला मंडी) होते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क को बनवाने की मांग की गई। कहा कि इन सड़कों की बदहाली से नगर की यातायात व्यवस्था पंगु हो गई है। नगर के विकास के लिए की गई मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।