{"_id":"595be8cf4f1c1bae688b45db","slug":"101499195599-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के ड्रग्स बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के ड्रग्स बरामद
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर/गोपीगंज (भदोही)।
पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को झिरिया पुल के समीप एक ढाबे पर खड़े ट्रक से 14 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अफीम पंजाब से पश्चिम बंगाल की तरफ ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार दोनों आरोपी पंजाब के होशियारपुर जिले के रहने वाले हैं।
ज्ञानपुर सीओ रामकरण ने मंगलवार को गोपीगंज थाने में बताया कि मंगलवार को क्राइम ब्रांच प्रभारी सत्येंद्र यादव और गोपीगंज पुलिस को सूचना मिली कि वाराणसी से इलाहाबाद की तरफ जा रहा ट्रक नंबर पीबी-07 एएस 9714 झिरियापुल के पास एक ढाबे पर खड़ा है। उसमें ड्रग्स छिपाया गया है। पुलिस टीम ने ढाबे पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान ट्रक से 14.3 किलोग्राम अफीम मिली। पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर जिले के हाजीपुर थानाक्षेत्र के सिंहपुर जटान निवासी कुलदीप सिंह और दुसुआ थाने के असमाशिल निवासी विजय को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 9500 रुपये और मोबाइल फोन भी बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि इस धंधे में पंजाब के होशियारपुर के वीपीओ बजवारा निवासी करनैल सिंह भी शामिल है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। कुलदीप सिंह होशियारपुर के मुडेरी थाने से पहले भी जेल जा चुका है।