फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   100 pairs of couples

सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 100 जोड़े

Thu, 12 Dec 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
100 pairs of couples
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 100 जोड़ों की धार्मिक रीति रिवाज से शादी कराई गई। इनमें 98 हिंदू और दो मुस्लिम गरीब बेटियां एक दूजे की कसमें खाई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। विदाई में उपहार भी दिए गए।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह से ही वीएनजीआईसी मैदान में गहमागहमी बढ़ गई। विभिन्न ब्लॉकों से अधिकारी जोड़ो को लेकर पहुंचे। दोपहर एक बजे वैदिक रीति रिवाज से शादी शुरू हुई। भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह ऐतिहासिक योजना है। इससे गरीब बेटियों को लाभ मिल रहा है। कहा कि जीवन में सबसे बड़ा दान कन्यादान ही माना जाता है। वैदिक रीति रिवाज से 98 हिंदू जोड़ों की जहां शादी कराई गई वहीं दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गरीब कन्याओं का विवाह करना एक पुनीत कार्य है। आने वाले समय में पैसे के अभाव में किसी गरीब की बेटी अविवाहित नहीं रहेगी। उन्होंने नव दंपतियों से कहा कि वह अपने माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा करने के साथ ही शौचालय के प्रयोग का संकल्प दिलाया। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव ने कहा कि योजना में 51 हजार प्रति जोड़े पर खर्च होगा। जिसमें 35 हजार दुल्हन के खाते में बकि 10 हजार का सामान दिया गया। गायत्री शक्तिपीठ के आचार्य एवं उनकी पूरी टीम ने हिंदू वर वधू को हवनकुंड के सामने मंत्रोच्चारण करके शादी कराई। इस मौके पर एडीएम राम सिंह वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रूपधारी पाल, एसपी रामबदन सिंह, पीडी मनोज राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो जोड़ों को नहीं मिल सका उपहार
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दो जोड़ों को उपहार नहीं मिल सका। इससे वह काफी परेशान दिखे। विभाग की ओर से आश्वस्त किया गया कि आगामी शादी में उन्हें उपहार दिया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव ने कहा कि 100 जोड़ों का सामान आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed