फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   10 biswa wheat crop burnt to ashes due to fire

Bhadohi News: आग से 10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख

Thu, 13 Apr 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
10 biswa wheat crop burnt to ashes due to fire
कमालपुर। धानापुर विकासखंड के असवरिया गांव में बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब गेंहू की खड़ी फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में फसल धू-धूकर जलने लगी। जलती फसल देख आसपास के किसान बाल्टी व अन्य बरतनों में पानी लेकर खेत की ओर दौड़ पड़े। वहीं खेत के पास लगे सबमर्सेबल से पानी निकालकर किसानों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू किया। अगलगी में करीब 10 बिस्वा खेत की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी मनोहर यादव के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और फसल जलने लगी। वही ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो जरूर पर तब तकअन्य किसानों ने आग पर काबू कर लिया था। मामले में भुक्तभोगी किसान ने थाने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ जान-बूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। किसान की सूचना पर थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने घटनास्थल पर पुलिस भेजकर मौका मुआयना कराया। साथ ही किसान को आश्वस्त कराया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed