फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   10 biswa wheat crop ashes from spark

चिंगारी से 10 बिस्वा गेहूं की फसल राख

Tue, 26 Apr 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
10 biswa wheat crop ashes from spark
सुरियावां थाना क्षेत्र के असईपुर गांव में सोमवार को बीड़ी चिंगारी ने किसान महेंद्र प्रताप सिंह के 10 बिस्वा गेहूं की फसल को राख कर दिया। ग्रामीणों ने काफी देर मेहनत कर आग पर काबू पाया। किसान महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे स्थित खेत में फसल को मड़ाई करने के लिए छोड़ा था। दोपहर के समय किसी व्यक्ति ने बीड़ी पीकर झुरमुटों में फेंक दिया। उसकी चिंगारी ने फसल को चपेट में ले लिया। शोरगुल मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 10 बिस्वा की फसल राख में बदल गई थी। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भंडा गांव में लगी आग प्रयागराज के पड़ोसी गांव बरना तक पहुंच गई। जानकारी पर दोनों जिले की पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ आकर आग पर काबू पाया। उप निरीक्षक रामदेव यादव ने बताया कि समय से जानकारी होने पर फायर ब्रिगेड के साथ आग को बुझाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed