{"_id":"57645e564f1c1bb26511ef89","slug":"1-65-lakh-plants-greenery-bikerenge","type":"story","status":"publish","title_hn":" 1.65 लाख पौधों से बिखेरेंगे हरियाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.65 लाख पौधों से बिखेरेंगे हरियाली
bhadohi hindi news
Updated Sat, 18 Jun 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरती को हरा भरा बनाने के लिए इस साल एक लाख 65 हजार पौधे रोपे जाएंगेबारिश की दस्तक के साथ ही वन विभाग अभियान को सफल बनाने की कवायद में जुट गया। ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी के तहत एक दिन में 88 हजार 500 पौधे रोपे जाएंगे जबकि 80 हजार पौधे मनरेगा समेत विभिन्न विभागों के माध्यम से लगाए जाएंगे हालांकि संरक्षण न होने से गत वर्ष रोपे गए पौधों में 10 फीसदी ही बच सके।
केंद्र और प्रदेश सरकार पर्यावरण को बेहतर करने के लिए हर साल पौधरोपण पर करोड़ो रुपए खर्च करती है लेकिन संरक्षण के अभाव में ज्यादातर पौधे सूख जाते हैं। वित्तीय वर्ष 2016-17 में जनपद के अलग-अलग हिस्सों में एक लाख 65 हजार पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री के ड्रीम योजना ग्रीन यूपी- क्लीन यूपी के तहत जुलाई महीने में एक दिन 88 हजार पौधे लगाए जाएंगे जबकि 80 हजार पौधे कलेक्ट्रेट, विकास भवन, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा समेत अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से लगाए जाएंगे। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि पौधरोपण अभियान के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी अभियान के लिए जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने नोडल अधिकारी, आडिटर को नामित किया है। जुलाई में युद्ध स्तर पर अभियान को सफल बनाया जाएगा।