फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1.40 lakh quintals of paddy purchased in the district, no space to keep

जिले में 1.40 लाख क्विंटल हुई धान खरीद, रखने के लिए जगह नहीं

Wed, 15 Dec 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
1.40 lakh quintals of paddy purchased in the district, no space to keep
जिले में खुले 46 क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी तेज हो गई है। मंगलवार तक विपणन विभाग ढाई हजार किसानों से लगभग 1.40 लाख क्विंटल धान की खरीद कर लिया है। उधर, 10 मिल संचालकों का अटैचमेंट न होने के कारण किसान बोरियों के संकट से जूझ रहे हैं तो केंद्र प्रभारी 20 मिल संचालकों से मनुहार कर धान से भरी बोरियों का उठान कराने की कोशिश करते देखे जा रहे हैं। एक सप्ताह में जंगीगंज, बीरमपुर, मंडी समिति ककराही-गोपीगंज, सुरियावां, गुआली-अभोली में जगह का अभाव भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर विपणन विभाग विभिन्न एजेंसियों के साथ तहसील ज्ञानपुर, औराई, भदोही अंतर्गत डीघ, अभोली, सुरियावां, औराई, ज्ञानपुर और भदोही ब्लॉक में कुल 46 केंद्रों का निर्धारण कर धान की खरीद करा रहा है। शुरुआती दौर में 25 दिनों तक खरीदारी की गति काफी धीमी रहने से तमाम तरह से सवाल उठाए जा रहे थे। पांच दिसंबर तक गेहूं की बोआई से खाली हुए किसानों का रुझान मात्र क्रय केंद्रों की ओर होने से खरीदारी ने जोर पकड़ लिया है। किसानों का कहना है कि विभाग मिल संचालकों के बीच चल रही खींचतान के कारण बोरियों का अभाव झेल रहा है। विवशता के चलते किसानों को निजी खर्च पर बोरी खरीद कर धान को केंद्र तक पहुंचाना पड़ रहा है। जिस दिन से खरीदारी शुरू हुई है, उसी दिन 32 मिल संचालकों ने मिलों को बंद कर चाभी डीआरएमओ को सौंपकर महंगाई दर बढ़ाने की मांग पर अडिग रहे। किसी तरह से 20 मिल संचालकों पर दबाव बनाकर विभाग ने मना लिया, लेकिन अभी भी 10 मिल संचालक सहयोग के लिए आगे नहीं आ सके हैं। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 1.40 लाख क्विंटल धान की खरीद कराकर 50 हजार क्विंटल तक धान मिल संचालकों को कुटाई के लिए दिया जा चुका है। उपज बेचने वाले किसानों की संख्या लगभग ढाई हजार पहुंच गई है। बोरी और जगह की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मिल संचालकों के सहयोग से समस्या दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed