{"_id":"09f9b65da967b499601f54a4d66f87c3","slug":"beni-prasad-statement-on-muzaffarnagar-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हिंसा सपा-भाजपा की साठगांठ का परिणाम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हिंसा सपा-भाजपा की साठगांठ का परिणाम'
अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 13 Sep 2013 08:13 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने बृहस्पतिवार को सपा व भाजपा पर वोट बैंक की राजनीति के लिए आपस में साठगांठ करके मुजफ्फरनगर में हिंसा कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 1990 में भी दोनों दलों ने सांप्रदायिक तनाव पैदा कर वोट बैंक की राजनीति की थी। प्रदेश की जनता इस बार दोनों दलों को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
वाराणसी में छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल में बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में जो कुछ भी हो रहा है, वह भाजपा व सपा की साठगांठ का परिणाम है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि मुसलमान कांग्रेस के साथ हैं और वे मुलायम सिंह को छलावे को समझ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां को भी कटघरे में खड़ा किया।
उन्होंने कहा कि अगर आजम मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा के मसले पर नाराज हैं तो उन्हें कुछ करना चाहिए। प्रदेश में जबसे सपा की सरकार बनी है, कई बार दंगे हो चुके हैं।