{"_id":"5e4831c28ebc3ee5ca3956ab","slug":"yuvak-ne-jaan-di-basti-news-gkp341261367","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीनशेड में फंदा लगाकर युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीनशेड में फंदा लगाकर युवक ने जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीनशेड में फंदा लगाकर युवक ने दी जान
परशुरामपुर(बस्ती)। क्षेत्र के धरमपुर निवासी 42 वर्षीय सांवल प्रसाद ने घर के सामने स्थिति टीनशेड के पाइप में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
मृतक की पत्नी सुमना का कहना है कि सांवल प्रसाद कुछ दिनों से दिमागी उलझन में रहते थे। एक बेटा व पांच बेटियों की परवरिश तथा शादी को लेकर वह भावुक हो जाते थे। शुक्रवार की रात परिजन ककरा गांव में आयोजित भागवत कथा समारोह में गए थे। जाते समय सांवल ने अपनी बड़ी बेटी आशा से विस्तर चन्नी में लगाने को कहा। वहां विस्तर लगाकर पत्नी बच्चों के साथ समारोह में चली गईं। देर रात वापस आने के बाद सभी सदस्य सो गए। सुबह बड़ी बेटी आशा जब भैंस को खिलाने के लिए गई तो वहां टीन शेड की पाइप में फंदे से झूलते पिता का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगी। इसकी जानकारी उसने बड़े पिता जगमोहन तथा चाचा को दी।