फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth returning from Ludhiana dies after being hit by train

Basti News: लुधियाना से लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 24 May 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 24 May 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Youth returning from Ludhiana dies after being hit by train
लालगंज क्षेत्र के हर्रैया गांव का रहने वाला था चिरंजीवी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। भाई के साथ लुधियाना से लौट रहा युवक बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच पटेल नगर वार्ड के पास ट्रेन से पटरी पर गिर गया। इससे कटकर उसकी मौत हो गई।
युवक की ट्रेन से कटकर मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही थी, तभी उसके भाई ऋषिकेश ने अपने छोटे भाई चिरंजीवी पुत्र चतुरी चौहान निवासी हर्रैया थाना लालगंज जनपद बस्ती के रूप में पहचान की। ऋषिकेश ने बताया कि दोनों भाई पंजाब के लुधियाना कमाने गए थे। बुधवार को भागलपुर-अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से गांव लौट रहे थे। बभनान-गौर रेलवे स्टेशन के बीच उसका भाई ट्रैक पर गिर गया। उसके गिरते ही ट्रैक पर ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आ गया।

भाई को गिरता देख वह चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने की कोशिश की, पर ट्रेन नहीं रुकी। बाद में बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर कंट्रोल रूम को भी फोन किया। वहां से पता लगाते हुए मौके पर पहुंचा। चौकी प्रभारी बभनान धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed