{"_id":"67718bd5a10e385c7909b065","slug":"youth-injured-in-accident-dies-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129573-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हादसे में घायल युवक की मौत
Sun, 29 Dec 2024 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
छावनी। कस्बे केबभनगावां मोड़ के पास 19 दिसंबर को कार की चपेट में आकर घायल युवक की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल दूसरे युवक का इलाज झांसी के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।
कस्बे के राम जानकी मार्ग पर 19 दिसंबर की रात अलाव तापने के दौरान हुए हादसे में कस्बा निवासी सुनील कसौधन निवासी खानकला व कल्लू उर्फ हमीर सिंह निवासी उरई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल कल्लू का इलाज चल रहा है। जबकि सुनील की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। खबर मिलते ही घर पर मौजूद भाई गब्बर के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। छावनी पुलिस ने कार चालक दीपक गुप्ता पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में शामिल कार को पुलिस तलाश रही है। संवाद