{"_id":"66c7a6bb514d5d6dbf0e7554","slug":"youth-injured-after-falling-from-train-dies-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122483-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रेन से गिरकर घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रेन से गिरकर घायल युवक की मौत
Fri, 23 Aug 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
मुंबई जाने के लिए गोरखपुर से पकड़ी ट्रेन, खलीलाबाद में हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। ट्रेन हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मौत हो गई। वह बहन-भांजे को मुंबई लेकर जा रहा था। गोरखपुर से मुंबई जाते समय खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास वॉशरूम जाते समय अचानक चक्कर आने से ट्रेन से गिर गया था।
पलटीपुरवा निवासी 37 वर्षीय ओम प्रकाश चौरसिया भतीजी डिंपल चौरसिया की शादी में मुंबई से घर आया था। शादी के बाद पिता मंगरू की तबीयत बिगड़ने लगी और उनकी सेवा सत्कार में लग गया। 16 जुलाई को पिता मंगरू की मृत्यु हो गई। पिता की मृत्यु की शोक में आई बहन को साथ को लेकर 15 अगस्त को वापस मुंबई जा रहा था। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर ओम प्रकाश वॉशरूम में जाने के लिए ट्रेन के दरवाजे के पास पहुंचा, तभी अचानक चक्कर आ गया और गश खाकर नीचे गिर पड़ा।
साथ में यात्रा कर रहे भांजे सूरज ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका और उतरकर ओमप्रकाश को उठाया और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पर ले गया, जहां पर हालत में सुधार न देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कैली बस्ती रेफर कर दिया। कैली में सुधार नहीं होता देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। ओम प्रकाश चौरसिया अपने परिवार सहित मुंबई में रहता था और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान थी। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।