फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies in accident, mourning in village

Basti News: हादसे में युवक की माैत, गांव में मातम

Thu, 04 Jun 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, mourning in village
वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के सरैया गांव के पास 25 मई की शाम दो बाइकों के आमने-सामने की जोरदार टक्कर में घायल युवक की मौत हो गई। युवक की माैत के बाद गांव में मातम पसर गया। वाॅल्टरगंज थाना क्षेत्र के सरैया गांव के उत्तर पुरवा निवासी 35 वर्षीय रामललित अपने बड़े भाई अशोक कुमार के साथ 25 मई को घरेलू सामान लेकर घर लौट रहे थे। दोनों भाई बस्ती-बांसी मार्ग के सरैया गांव के पास पहुंचे ही थे कि बस्ती से रुधौली की तरफ जा रही एक दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें रामललित जो बाइक के पीछे बैठे थे। इसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। उनका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां हालत में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लखनऊ लेकर जा रहे थे कि रास्तें में उनकी मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed