फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth dies by drowning while bathing in pond

Basti News: तालाब में नहाते समय डूबकर युवक की मौत

Fri, 12 Jul 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 12 Jul 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth dies by drowning while bathing in pond
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। ग्राम कटया में तालाब में नहाने गए 32 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। आसपास मछली पकड़ रहे लोगों की सूचना पर परिजन व नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों के प्रयास के बाद उसका शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कटया निवासी 32 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र हरिराम गांव के बाहर स्थित तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चले गए। मछली पकड़ रहे आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। तब तक गांव के लोगों के साथ परिजन भी पहुंच गए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

बड़े भाई जैसराम ने बताया कि श्याम सुंदर मेहनत-मजदूरी कर परिजनों का गुजर-बसर करता था। परिवार में पत्नी पूनम, बड़ी बेटी दस वर्षीय शिवानी, आठ वर्षीय बेटी सोनम, पांच वर्षीय बेटा अभि व तीन वर्षीय सबसे छोटा बेटा विवेक है। श्याम सुंदर की मौत से पत्नी, बच्चों व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed