{"_id":"619541d3afafaf33097efb31","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-dumper-basti-news-gkp416712254","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
सचिन यादव की फाइल फोटो
- फोटो : BASTI
डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत
राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाने के गायघाट के पास हुआ हादसा
गायघाट(बस्ती)। कलवारी थानाक्षेत्र के गायघाट कस्बे में मंगलवार रात राम जानकी मार्ग पर अनियंत्रित डंपर ने सड़क के बगल बाइक खड़ी कर लघुशंका कर रहे युवक को बाइक सहित चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
लालगंज थानाक्षेत्र के पंडोहिया निवासी 20 वर्षीय सचिन यादव पड़ोसी गांव उजियानपुर के मित्र वीरेंद्र यादव के साथ बाइक से कलवारी थानाक्षेत्र के केंवचा गांव में रिश्तेदार के यहां ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। वहां से घर लौटते वक्त गायघाट में आरआरटी इंटर कॉलेज के पास राम जानकी मार्ग के बगल बाइक खड़ी कर दोनों युवक लघुशंका करने लगे। इस बीच कुदरहा की तरफ से तेज रफ्तार डंपर ने बाइक और सचिन को चपेट में ले लिया। सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसका साथी वीरेंद्र यादव बाल-बाल बच गया। वह मौके पर पहुंचे लोगों की सहायता से दोस्त को सीएचसी कुदरहा ले गया। डॉक्टरों ने सचिन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता दिनेश यादव ने बताया कि दोनों बेटों में बड़ा बेटा सचिन बीएससी एजी का विद्यार्थी था। थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद कुमार शाही ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।