{"_id":"620000140bd05260352d58ab","slug":"youth-congress-state-secratery-join-aap-basti-news-gkp426100680","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी में शामिल हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी में शामिल हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, प्रत्याशी घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप में शामिल हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, प्रत्याशी घोषित
रुधौली (बस्ती)। रुधौली में एक कार्यक्रम के माध्यम से यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रशांत पांडेय ने संगठन के 19 अन्य पदाधिकारियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसी के साथ पार्टी के जिलाध्यक्ष ने उन्हें रुधौली विधानसभा का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया।
दिल्ली से आए आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी ने जनता से किए हुए वादों को पूरा करते हुए सरकार बनाई है। उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी पार्टी जनता के हित में लिए गए संकल्पों के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद ने ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जनता से यह कहते हुए वोट मांगते हैं कि यदि हमने काम किया है तो आप हमें वोट दीजिए। रुधौली विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत पांडेय ने कहा कि आम आदमी पार्टी जाति, धर्म और मजहब की राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षा, स्वास्थ्य रोजगार जैसे विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है और फिर चुनाव जीतने के बाद इन्हीं मुद्दों पर कार्य करके जनता के बीच पुन: वोट मांगने जाती है।
कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रूपेश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष राशिद, जिला महासचिव उमेश तिवारी, रामकृष्ण दुबे, जिला सचिव सुशील दुबे, जिला किसान सचिव बृजेश तिवारी, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष जमील कादरी सहित अन्य कई लोगों ने कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।